Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से पहले हिंसा, उपद्रवियों ने पोस्टर-बैनर फाड़े
देश-विदेश

पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से पहले हिंसा, उपद्रवियों ने पोस्टर-बैनर फाड़े

इंफाल. पीएम मोदी के मणिपुर दौरे के दो दिन पहले राज्य में फिर हिंसा भड़की। गुरुवार देर रात चुराचांदपुर में उपद्रवियों ने पीएम मोदी के स्वागत में लगे पोस्टर बैनर फाड़ दिए, बैरेकेडिंग गिरा दी और उनमें आग लगा दी।

यह घटना पीसोनमुन गांव में हुई, जो चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने उपद्रवियों को भगाया। लाठीचार्ज भी किया। हालांकि कितने घायल हुए हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि मोदी 13 सितंबर को राज्य का दौरा करेंगे और 8,500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। मोदी चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड से 7,300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। यह इलाका कुकी बाहुल है। इसके साथ ही पीएम मैतेई बहुल इलाके इंफाल से 1,200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन भी करेंगे।

मणिपुर हिंसा के बाद मोदी का यह पहला मणिपुर दौरा है। मई 2023 में मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी। इस हिंसा में अब तक 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मणिपुर में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts