Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • सीएम साय ने धरमजयगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण
रायगढ़ आसपास

सीएम साय ने धरमजयगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

रायगढ़, 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान तहसील कार्यालय के सामने अटल परिसर में भारत भारतरत्न श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष, सशक्त नेतृत्व और मर्यादित आचरण के प्रतीक थे। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरमजयगढ़ में अटल जी की प्रतिमा स्थापना न केवल उनके योगदान को स्मरण कराएगी, बल्कि यह स्थान जनसेवा और राष्ट्रभक्ति के संदेश का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल सरकार, श्री अरूणधर दीवान, श्री विजय अग्रवाल, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री रत्थू गुप्ता, श्री सतीश बेहरा, श्री पवन शर्मा, श्री टार्जन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts