Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बॉयफ्रेंड के लिए चोरी, जेवर-कैश समेत 2 लाख का माल लेकर भागी
छत्तीसगढ़

बॉयफ्रेंड के लिए चोरी, जेवर-कैश समेत 2 लाख का माल लेकर भागी

कांकेर। जिले में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के लिए चोरी की है। दोनों ने मिलकर पड़ोसी के घर से कैश, जेवरात सहित 2 लाख रुपए की चोरी की थी। युवती ने बताया कि वह बॉयफ्रेंड के लिए बाइक खरीदना चाहती थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, करुणा (22) और ताम्रध्वज (24) डूमरपानी गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच 2019 से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वारदात के वक्त बॉयफ्रेंड ताम्रध्वज घर के बाहर निगरानी रख रहा था, जबकि अंदर गर्लफ्रेंड करुणा कैश और सोने-चांदी के जेवरात पर साफ कर रही थी।

दरअसल, 8 अगस्त को कन्हैया पटेल दोपहर 1 बजे सब्जी बेचने बाजार गया था। रात 8 बजे लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखी दो पेटियों से 95 हजार रुपए और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। 9 अगस्त को कन्हैया ने हल्बा चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में पता चला कि गांव के ही करूणा पटेल और ताम्रध्वज विश्वकर्मा घटना के दिन संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। करूणा ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

दोपहर में दिया वारदात को अंजाम
युवती ने बताया कि बॉयफ्रेंड ताम्रध्वज को बाइक खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए दोनों ने चोरी की साजिश रची। उसने यह भी बताया कि दोपहर 2 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान ताम्रध्वज बाहर खड़े होकर आसपास नजर रख रहा था। उसने कैश बॉयफ्रेंड को दिए और जेवरात अपने पास रख लिया।

आरोपियों से चोरी का माल बरामद
फिलहाल, पुलिस ने दोनों के पास से सोने का मंगलसूत्र, मराठी माला, कान के टॉप्स, चांदी की करधनी, पायल और कैश बरामद कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने बताया कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म कबूल किया। दोनों से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts