Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • विमान का यात्री ने खोल दिया इमरजेंसी गेट, मचा हड़कंप
देश-विदेश

विमान का यात्री ने खोल दिया इमरजेंसी गेट, मचा हड़कंप

बाबतपुर. इन दिनों विमान यात्रियों को अजब-गजब परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे विमान लेट भी हो रहे हैं और लोगों की परेशानी भी बढ़ जा रही है। वाराणसी के एयरपोर्ट पर भी गुरुवार को ऐसा ही अजब मामला हो गया। गुरुवार रात बेंगलुरु जाने के लिए रनवे पर पहुंचे विमान का इमरजेंसी दरवाजा एक यात्री ने अचानक खोल दिया। घटना ऐसे समय हुई जब विमान एप्रन से पुशबैक कर उड़ान भरने जा रहा था। रनवे पर पहुंच चुके विमान का दरवाजा खुलते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की जानकारी एटीसी को दी गई। यात्री को विमान से उतारने के बाद करीब एक घंटे की देरी से विमान रवाना हुआ।

अकासा एयरलाइंस का विमान क्यूपी 1491 मुंबई से उड़ान भरकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर रात 7.20 बजे पहुंचा था। यही विमान क्यूपी 1424 बनकर वाराणसी से बेंगलुरु के लिए रात 7.55 बजे उड़ान भरता है। सबकुछ ओके होने के बाद विमान के उड़ने की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। विमान एप्रन से पुशबैक के बाद रनवे पर पहुंच गया। उड़ान भरने ही जा रहा था कि विमान में सवार एक यात्रत्री ने इमरजेंसी डोर खोल दिया। रनवे पर उड़ने के लिए तैयार विमान का दरवाजा खुलते ही हड़कंप मच गया। क्रू मेंबर्स ने इसकी जानकारी पायलट को दी। इसके बाद विमान को उड़ान से रोक लिया गया और पूरे मामले की जानकारी एटीसी को दी गई। इस दौरान विमान में अफरातफरी का माहौल बन गया।

दरवाजा खोलने वाले यात्री की पहचान सुल्तानपुर के अजय तिवारी के रूप में हुई है। अजय को विमान से उतारने के बाद बाबतपुर पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। पुलिस उसे अपने साथ ले गई पूछताछ कर रही है। इधर औपचारिकताओं और सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद विमान एक घंटे की देरी से रात 8.55 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts