Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • 5 चोरी की वारदातों का खुलासा, एक नाबालिक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ आसपास

5 चोरी की वारदातों का खुलासा, एक नाबालिक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। खरसिया अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 ठाकुरदिया और आसपास के इलाकों में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए चैकी खरसिया पुलिस टीम द्वारा सटिक सूचना तंत्र के तहत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तारी से 5 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई को वार्ड क्रमांक 17 सरस्वती चैक ठाकुरदिया में रहने वाले चंद्र प्रकाश गबेल (37 साल) के द्वारा उनके सूने मकान से उनकी मां का सोने का मंगलसूत्र चांदी का एक जोड़ी पायल चांदी के दो अंगूठी कल 39 400 के सामान को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी चंद्र प्रकाश ने बताया कि 21 जुलाई को उनके पिताजी की निधन हो जाने पर दशकर्म आदि कार्यक्रम के लिए अपने गृह ग्राम जिला सक्ती परिवार समेत गया हुआ था ।30 जुलाई को घर वापस आने के बाद घर में चोरी होने की जानकारी मिली पुलिस चैकी खरसिया थाना खरसिया में अज्ञात आरोपियों की विरुद्ध धारा 331 (4),305(ए) बीएनएस अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कायम किया गया।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर चैकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपने स्टाफ और मुखबिरों को सक्रिय किया गया जिसमें ठाकुरदिया के ही तीन युवक-अमन दास महंत, शिवा चैहान और योगेश सारथी के संबंध में पुलिस को जानकारी मिली । पुलिस ने धर पकड़ कार्यवाही कर 1 अगस्त की रात्रि तीनों संदेहियों को पकड़ा चोरी के संबंध में पूछताछ में उन्होंने ठाकुरदिया के चंद्र प्रकाश गबेल के सूने मकान के अलावा और भी दो-तीन जगह चोरी करना स्वीकार किये हैं, आरोपियों से चोरी का सारा सामान बरामद किया गया है।

आरोपियों से खुलासा हुआ कि आरोपियों ने मुकेश वर्मा निवासी वार्ड क्रमांक 17 ठाकुरदिया के मकान से 12 जून को आरोपी अमन शिवा और प्रदीप सिदार ने दो सिलेंडर और 3000 की चोरी किए थे। 8 जुलाई को चारों ने मिलकर मदनपुर बिजली ऑफिस के पीछे रहने वाली श्रीमती लक्ष्मीबाई वैष्णव के घर से एक गैस सिलेंडर और नगदी 4000 की चोरी किए थे।

आरोपी शिवा और योगेश ने बताया कि उन्होंने एक अन्य साथी विधि के साथ संघर्षरत बालक के साथ 18 जुलाई के रात्रि ठाकुरदिया के त्रिलोकी नाथ के दुकान से 7000 और दुकान में रखें पाऊच पैकेट, सिगरेट, चिप्स आदि करीब 2000 का चोरी कर ले गए थे।
आरोपी अमन महंत, प्रदीप, योगेश और राहुल ने मिलकर 4 जुलाई के दरमियानी रात हमालपारा के रहने वाले रामपूजन कपारिया के घर से एक सिलेंडर और 3500 नगद की चोरी किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts