Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • 11 करोड़ 41 लाख रुपए के विकास कार्यों को दी गई स्वीकृति, एमआईसी की बैठक में 22 एजेंडा पर की गई चर्चा
रायगढ़ आसपास

11 करोड़ 41 लाख रुपए के विकास कार्यों को दी गई स्वीकृति, एमआईसी की बैठक में 22 एजेंडा पर की गई चर्चा

रायगढ़। मंगलवार की सुबह महापौर जीवर्धन चैहान की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई। बैठक में शहर के 11 करोड़ 41 लख रुपए से ज्यादा के विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।

सबसे पहले राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना अंतर्गत आए आवेदनों पर चर्चा करते हुए 13 पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की स्वीकृति दी गई। इसी तरह इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सुखद सहारा पेंशन योजना के 19 पात्र हितग्राहियों के पेंशन की स्वीकृति दी गई। जल एवं उद्यान विभाग के अंतर्गत 102 प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए प्राप्त निविदा पर चर्चा की गई। इसमें न्यूनतम दर को स्वीकृत किया गया।

कार्य की लागत एक करोड़ 65 लाख 10 हजार रुपए है, जिसमें 3.75 एबो दर को स्वीकृति दी गई। इसी तरह लोक निर्माण विभाग उप संभाग रायगढ़ द्वारा ढिमरापुर चैक से कोतरा रोड थाना तक सड़क चैड़ीकरण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिली है, जिसमें जल आपूर्ति के लिए बिछाए गए पाइपलाइन का विस्थापन, फीडर एवं डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 5 करोड़ 66 लाख रुपए के स्टीमेट को स्वीकृत किया गया। इसी तरह ढिमरापुर चैक से पतरापाली जिंदल मार्ग, उर्दना चैक से सर्किट हाउस चैक तक, रायगढ़ कोतरा नंदेली मार्ग, रायगढ़ लाइंग महापल्ली मार्ग, टीवी टावर से मेडिकल कॉलेज सड़क का लोक निर्माण विभाग रायगढ़ संभाग द्वारा चैड़ीकरण प्रस्तावित है। इसमें जल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन विस्थापन के कार्यों के स्टीमेट को स्वीकृत किया गया। इसी तरह वार्ड क्रमांक 19 में 20 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक एवं फीडर लाइन डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाने के लिए 86 लाख 28 हजार रुपए के स्टीमेट को स्वीकृत किया गया। नगर पालिका निगम अंतर्गत स्ट्रीट लाइट मरम्मत संधारण के लिए विभिन्न वाट के एलईडी लाइट, एल्युमिनियम वायर, एक एवं तीन फेस टाइमर आदि के लिए एक करोड़ 26 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रिक्त 2 गोदाम एवं चार दुकानों का आवंटन हेतु ऑफर दर आमंत्रण को स्वीकृत किया गया। निगम क्षेत्र के अंतर्गत आवश्यकता को देखते हुए विभिन्न मरम्मत, संधारण, सौंदर्यीकरण कार्य, उद्यान विकास कार्य, आदर्श मुक्तिधाम निर्माण कार्य, शहर के कुओं का जीणोद्धार, पाइपलाइन, सीवर लाइन शिफ्टिंग, ऑक्सीजोन निर्माण जैसे 12 कार्यों को स्वीकृति दी गई।

इसी तरह निगम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम में टेंट, कुर्सी, माइक, लाइट आदि को स्वीकृत दर पर कार्य कराए जाने की सहमति दी गई। केलो विहार कयाघाट मार्ग के केलो नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य एक करोड़ 27 लाख से होगा। इसके रेखण में वाटर सप्लाई, सीवरेज पाइप लाइन, विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं अन्य संरचना को विस्थापित करने संबंधित एजेंडा को स्वीकृत किया गया। इसी तरह आर्किटेक्ट, इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चर और इससे रिलेटेड सर्विस संबंधित कार्य को स्वीकृत किया गया। 48 लाख की लागत से छाता मुड़ा में रोड से बस्ती तक सड़क निर्माण को की स्वीकृति दी गई। इसी तरह विभिन्न स्थल परिवर्तन कर 23 लाख रुपए से ज्यादा के सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई। बैठक में एजेंडा से संबंधित पूर्ण जानकारी कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए। बैठक में एमआईसी सदस्य पंकज कंकरवाल, अशोक यादव, मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा, आनंद भगत, उपायुक्त सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया सहित विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts