Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बीजेपी नेता से 41.30 लाख की ठगी, निगम मंडल में अध्यक्ष बनाने के नाम पर ठगों ने ऐसे लगाया चूना
छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता से 41.30 लाख की ठगी, निगम मंडल में अध्यक्ष बनाने के नाम पर ठगों ने ऐसे लगाया चूना

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में बीजेपी नेता को निगम मंडल में अध्यक्ष बनाने के नाम पर ठगों ने 41.30 लाख का चूना लगा दिया। पीड़ित नेता का नाम संतोष कटारिया हैं और केशकाल कोर ग्रुप के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष है। पीड़ित ने ठगी की शिकायत केशकाल थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच कार्रवाई में जुुट गई है।

ये पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। ठगी के शिकार हुये पीड़ित नेता संतोष कटारिया ने थााने में दी शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकत कुछ समय पहले काजल जोशी उर्फ कोमल इंगुले और रायपुर निवासी राजीव सोनी से हुई थी। राजीव सोनी ने ही काजल जोशी नामक महिला से मिलवाया था। 12 अगस्त 2024 को जब फिर से महिला से मुलाकत हुई तो उसने खुद को नागपुर व दिल्ली की निवासी व आरएसएस, केन्द्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ के मंत्रियां से जान पहचान होना बताई थी।

महिला ने भाजपा नेता संतोष कटारिया को झांसे में लेकर खनिज निगम का चेयरमैन/अध्यक्ष बनाने की बात कही। इसके एवज में महिला ने तीन करोड़ की मांग की। पीड़ित नेता अध्यक्ष बनने के लालच में महिला को 2024 को नगद कैश 20 लाख रूपये दे दिये। फिर अलग-अलग किस्तों में कूल 41 लाख 30 हजार दे दिये।

थोड़े दिनों बाद बीजेपी ने निगम मंडलों की नियुक्ति की, जिसमें उनका नाम नहीं होने पर उन्होंने महिला से रूपये वापस मांगे। महिला ने बीजेपी नेता को घुमाना शुरू कर दिया। इसके बाद नेताजी जब भी फोन करते तो महिला का मोबाइल नंबर बंद आने लगा।

खुद के साथ हुई ठगी की जानकारी मिलने के बाद नेताजी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts