नई दिल्ली: भारत के गोल्ड बॉय नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2025 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। नीरज चोपड़ा जूलियन बेवर के साथ 15 पॉइंट लेकर टॉप पर हैं। ऐसे में एक बार फिर फैंस को उम्मीद है कि नीरज लंदन में 90 मीटर की दूरी को पार कर इतिहास रचेंगे। नीरज चोपड़ा लंदन डायमंड लीग 2025 में कमाल दिखा सकते थे, लेकिन इस बार जैवलीन थ्रो इस डायमंड लीग सेशन में शामिल नहीं गया है, नहीं तो इस इवेंट में सभी की निगाहें नीरज चोपड़ा पर होती। नीरज ने हाल ही में हुए पेरिस डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।
डायमंड लीग के स्टार हैं नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा ने हाल के सभी डायमंड में लीग में कमाल का खेल दिखाया है। लंदन डायमंड लीग में भी नीरज चोपड़ा से उम्मीद थी कि वह अपना बेहतरीन प्रदर्शन करें, लेकिन डायमंड लीग के हर सेशन में ये जरूरी नहीं होता है कि सभी खेल को शामिल करें। ऐसे में नीरज चोपड़ा के लिए अभी फैंस को कुछ दिन का इंतजार और करना पड़ेगा।
कैसे देख पाएंगे नीरज चोपड़ा का इवेंट
डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा इवेंट को देखने के कई विकल्प हैं। नीरज के इवेंट को देखने का सबसे अच्छा तरीका ऑनलाइन स्ट्रीमिंग है। डायमंड लीग के यूट्यूब चैनल पर नीरज चोपड़ा के इवेंट को देखा जा सकता है। इसके अलावा वांडा डायमंड लीग के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी इस इवेंट का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर आसानी से फैंस नीरज के मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं।















