Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही के विरोध में 22 जुलाई को सड़क पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही के विरोध में 22 जुलाई को सड़क पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करेगी। कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति (पीएसी) तथा विधायकों की बैठक में ईडी की कार्यवाही पर चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। बैठक में शामिल सभी लोगों ने कहा कि ईडी कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित है और बदले की भावना से की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि प्रदेश की भाजपा सरकार अडानी के जल, जंगल, जमीन की लूट की सहभागी बनी हुई सरकार के संरक्षण में अडानी प्रदेश के जंगलों को कटवा रहा है, उसका विरोध करने पर केंद्र सरकार ईडी की कार्यवाही करवाती है। कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता से इस कार्यवाही का विरोध करेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, जिलों, प्रमुख शहरों के मुख्य मार्गों में 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्का जाम कर अडानी के लूट के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी।

सभी जिलों में किया गया पुतला दहन
शनिवार को ईडी की कार्यवाही और चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा सरकार और ईडी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईडी, भाजपा के एजेंट की भांति काम कर रही है। भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की भांति काम कर रही है।

शुक्रवार को हुई है गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने शुक्रवार को भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है। चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत तेज हो गई है। ईडी ने शुक्रवार को सुबह 6 बजे भूपेश बघेल के आवास पर छापा मारा था। इस दौरान चैतन्य बघेल से पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया गया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया था।

10 मार्च को टीम ने दी थी दबिश
ईडी की टीम छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले, कोल घोटाले, महादेव ऐप केस की जांच कर रही है। 10 मार्च 2025 को ईडी के अफसरों ने बस्तर, भिलाई और रायपुर में दबिश दी थी। ये कार्रवाई पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कारोबारी पप्पू बंसल, दीपेन चावड़ा सहित अन्य कारोबारी के ठिकानों पर हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts