Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • छोटे हाथी को बड़े हाथी ने सिखाया अनुशासन का पाठ, ड्रोन कैमरे में कैद हुआ हाथियों का अनोखा सामाजिक व्यवहार
रायगढ़ आसपास

छोटे हाथी को बड़े हाथी ने सिखाया अनुशासन का पाठ, ड्रोन कैमरे में कैद हुआ हाथियों का अनोखा सामाजिक व्यवहार

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पुसल्दा गांव के जंगलों से हाथियों के अद्भुत सामाजिक व्यवहार की एक दुर्लभ और दिलचस्प झलक सामने आई है। ‘हाथी मित्र दल’ की टीम द्वारा ड्रोन कैमरे में कैद इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार एक बड़े नर हाथी ने छोटे शरारती हाथी को अनुशासन का पाठ पढ़ाया कृ वह पहले उसकी पूंछ और फिर कान पकड़ता है, जैसे कोई अनुभवी गार्जियन अपने नादान बच्चे को समझा रहा हो।

यह दृश्य केवल मनोरम ही नहीं, बल्कि हाथियों की सामाजिक संरचना, अनुशासन और सामूहिक जीवनशैली की गहराई को भी उजागर करता है। यह वीडियो पुसल्दा गांव के जंगल में फिल्माया गया, जो छाल रेंज के अंतर्गत आता है। स्थानीय ग्रामीणों और हाथी विशेषज्ञों के अनुसार, हाथियों में पारिवारिक भावना बहुत गहरी होती है। यह पहली बार नहीं है जब रायगढ़ में हाथियों के भावनात्मक और सामाजिक व्यवहार के प्रमाण मिले हैं। पूर्व में एक घटना में देखा गया था कि तीन हाथियों की मौत के बाद उनका पूरा दल मौके पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देता नजर आया।

इसी तरह, एक कुएं में गिरे शावक को जेसीबी से निकाले जाने के बाद, उसके साथ चल रहे बड़े हाथी ने जेसीबी चालक को जतनदा उठाकर जैसे धन्यवाद कहा हो, यह दृश्य भी काफी वायरल हुआ था। हालांकि, ग्रामीणों के अनुसार बारिश के मौसम में हाथियों का दल भोजन की तलाश में अक्सर गांव की ओर रुख करता है, जिससे फसलों और मकानों को नुकसान भी होता है। लेकिन ऐसे दृश्य यह भी दर्शाते हैं कि हाथी केवल हिंसा या नुकसान के प्रतीक नहीं, बल्कि अत्यंत संवेदनशील और सामाजिक प्राणी हैं, जिनकी गतिविधियों को समझना और संरक्षण देना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts