Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
छत्तीसगढ़

मासूम से दरिंदगी, रायगढ़ तक आक्रोश

कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, राज्य सरकार का पुतला फूंका। 

न्यूज डेस्क। दुर्ग में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में मंगलवार को कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला और राज्य सरकार का पुतला फूंकार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल अनिल शुक्ला के नेतृत्व में मौन रैली निकाली और गांधी चौक में कैंडल चलाया। इस दौरान राज्य सरकार का पुतला उगते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं और बच्चे सुरक्षित नहीं है। भाजपा के सरकार में आने के बाद से लगातार प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

कांग्रेस का कहना था कि प्रदेश के गृहमंत्री अपराध रोकने में और कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रहे हैं लिहाजा उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस ने पीड़ित के परिजनों को उचित मुआवजे की भी मांग की।


कांग्रेस केेे इस प्रदर्शन मे पूर्व विधायक प्रकाश नायक महामंत्री शाखा यादव विकास ठेठवार, विकास शर्मा, पूर्व महापौर जानकी काटजू, संगीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts