रायगढ़. रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौंराभांठा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना 13 सितंबर की रात लगभग 10 बजे हुई. आमगांव निवासी नीरज गुप्ता उर्फ मनवा पिता उमेश गुप्ता उम्र 26 वर्ष, जो धौंराभांठा जयस्तंभ पर मोटर साइकिल रिपेयरिंग का कार्य करता था, को अनियंत्रित कोयला लोड ट्रेलर वाहन ने कुचल दिया. दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया. मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जयस्तंभ चौक पर चक्का जाम कर दिया . पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्यवाही जारी है.















