पखवाड़े पर पहले ट्रक रोककर लूटा था 25 टन सरिया
न्यूज डेस्क रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ में ट्रक रोक कर 25 टन लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लगभग 21 टन सरिया एक ऑल्टो का, एक ट्रैक्टर, दो बाइक सहित लगभग 30 लाख का माल जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को झारखंड और उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में चोरी का सरिया खरीदने वाला एक हार्डवेयर व्यवसाई भी शामिल है।
दरअसल 25 जून को रायगढ़ के पूंजीपथरा स्थित रुपाणा धाम स्टील प्लांट से 25 टन सरिया लेकर एक ट्रक सूरजपुर के लिए निकला था। धरमजयगढ के सिसरिंगा घाटी के पास चार युवकों ने ट्रक के आगे कार अड़ाई और ड्रायवर से मारपीट कर सरिया से भरा ट्रक लूट लिया। ड्राइवर की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच में जुटी पुलिस को लूटपाट के तरीके के आधार पर संदेही लोकेश यादव पर शक हुआ।
मुखबिरों से इसकी पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ओड़िसा के सुन्दरगढ और झारखंड में दबिश दी। मुख्य आरोपी रूपेश यादव को पुलिस ने जशपुर से गिरफ्तार किया। रूपेश यादव ने बताया कि उसने अपने दोस्त लोकेश यादव, दीपू यादव, राजू यादव के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। लूटे हुए सरिया को उन्होंने
उडीसा के हार्डवेयर व्यवसायी गणेश गुप्ता को बेचा था। पुलिस ने मामले में हार्डवेयर व्यवसाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास लगभग 30 लाख का माल जप्त किया गया है।















