राज्य में 39 लाख 17 हजार से अधिक घरों को मिला नल कनेक्शन
जल जीवन मिशन का 78.21 प्रतिशत काम पूर्ण
लक्ष्य को हासिल करने तेजी से हो रहा काम।
रायपुर, 18 जून 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री राजभूषण चौधरी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने श्री चौधरी को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।













