Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
रायगढ़ आसपास

ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार (29 नवंबर) को भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रैलर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. स्कूटी पर सवार युवती उछल सड़क पर जा गिरी. गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. शव उठाने का विरोध करते हुए उन्होंने चक्काजाम कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, खरसिया के रानीसागर इलाके में हादसा हुआ है. ट्रैलर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती सड़क पर जा गिरी. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी. आक्रोशित होकर उन्होंने सड़क के बीच बाइक रखकर चक्काजाम कर दिया. फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर चक्काजाम खत्म कराने का प्रयास किया. हालांकि आक्रोशित जनता ने मृतिका के शव को उठाने से मना कर दिया. बताया जा रहा है कि जिस ट्रैलर ने टक्कर मारी, उसका चालक फरार हो गया.

पुलिस किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम खत्म कराने की कोशिश कर रही है. इसके बाद ही शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. मार्ग पर आवागमन बाधित होने से वाहनों के पहिए थम गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts