Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
रायगढ़ आसपास

खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त

रायगढ़, 27 नवम्बर 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज उड़नदस्ता दल ने लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा क्षेत्र में सुबह 6 बजे दबिश देकर अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 21 वाहनों पर कार्रवाई की। जिसमें 1 चैन माउंटेन मशीन, 4 जेसीबी मशीन, 1 ट्रैक्टर लोडर और 15 ट्रैक्टर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही सील किया गया। वहीं 5 ट्रैक्टरों को पुलिस थाना खरसिया की अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा 4 जेसीबी मशीन, 1 ट्रैक्टर लोडर और 10 ट्रैक्टरों को जिला कार्यालय परिसर में रखा गया है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं इस कार्य में संलग्न व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा एवं अनुराग बड़ा सहित खनिज उड़नदस्ता दल के सिपाही शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts