रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आज रायपुर PMLA कोर्ट में हलचल रहने वाली है. फरार आरोपी शुभम सोनी के बॉन्ड आवेदन के साथ-साथ फरार आरोपी धीरज आहूजा की अग्रिम जमानत याचिका पर भी आज PMLA कोर्ट रायपुर में सुनवाई होगी.
महादेव सट्टा एप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई में तेजी आई है. इस कड़ी में आरोपी अनिल अग्रवाल और विकास आहूजा के खिलाफ रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट ने प्रत्यर्पण का आदेश जारी किया है. वहीं गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार आरोपी शुभम सोनी द्वारा कोर्ट में लगाया धारा 88 के तहत बॉन्ड के आवेदन पर विचार भी किया जाएगा. शुभम ने कोर्ट की सभी पेशियों और जांच में सहयोग करने की बात कही है. कोर्ट ने शुभम सोनी के खिलाफ LOC जारी किया है.















