Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ की बेटी ममता पाण्डेय का भारतीय टीम में चयन, विश्व चैंपियनशिप में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ममता पाण्डेय का भारतीय टीम में चयन, विश्व चैंपियनशिप में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। बस्तर के जगदलपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ममता पाण्डेय का चयन 21वीं सीनियर विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। आगामी 5 से 12 दिसंबर तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में ममता सीनियर महिला हेवी वेट ओपन-2 टेंडिंग यानी फाइट स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सेजस किलेपाल में व्यायाम शिक्षिका के रूप में पदस्थ ममता राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ प्रशिक्षक और निर्णायक भी हैं। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए हैं। हाल ही में बिलासपुर में राज्य स्तरीय और शिलांग में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने विश्व चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।

ममता के मुताबिक, पेंचक सिलाट इंडोनेशिया की मार्शल आर्ट विधा है, जिसमें खिलाड़ियों के लिए खेल के साथ रोजगार और सरकारी प्रोत्साहन के अवसर भी उपलब्ध हैं। SSB, ITBP और पुलिस गेम्स में भी इस खेल के खिलाड़ियों को भागीदारी का मौका मिल रहा है। वे बस्तर की दूसरी प्रतिभाओं, विशेषकर महिला खिलाड़ियों को भी इस खेल से जोड़कर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।

बस्तर की इस बेटी का विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन पूरे जिले के लिए गौरव की उपलब्धि है। अब सबकी निगाहें उज्बेकिस्तान में होने वाले मुकाबले पर हैं, जहां ममता अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा बुलंद करने उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts