Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
रायगढ़ आसपास

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई

संयुक्त जांच दल ने 46 क्विंटल धान पकड़ा, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

कोचियों और बिचौलियों पर निगरानी के लिए जिलेभर में जांच अभियान जारी

रायपुर, 24 नवंबर 2026

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन, भंडारण और विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में गोदामों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान भंडारण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई

इसी क्रम में खरसिया क्षेत्र में मंडी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त जांच टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण के दौरान कुल 115 कट्टी यानी 46 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया। दोनों मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान छपरीगंज, खरसिया निवासी श्री विक्की अग्रवाल के यहां 45 कट्टी यानी 18 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित मिला। जांच दल ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसी तरह खरसिया क्षेत्र के काफरमार स्थित श्री वरुण तिवारी के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। यहां जांच के दौरान 70 कट्टी यानी 28 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। इस मामले में भी संबंधित के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts