Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • चोरी की बाइक बेचने ग्राहक खोज रहे थे दो युवक, खरसिया पुलिस ने दबोचा
रायगढ़ आसपास

चोरी की बाइक बेचने ग्राहक खोज रहे थे दो युवक, खरसिया पुलिस ने दबोचा

रायगढ़। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में खरसिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपी ग्राम घघरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी लक्ष्मी नारायण साहू (44 वर्ष), निवासी रायगढ़ रोड एमजी कॉलेज के सामने खरसिया, अपने घर के सामने सब्जी दुकान लगाता है। 24 अक्टूबर 2026 को उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 UC 5424 घर के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 553/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

ग्राहक तलाशने के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने चोरी की वारदातों की पतासाजी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया था। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम घघरा के दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर जितेश कुमार उर्फ गीतेश निषाद (22 वर्ष), पिता कृष्ण कुमार निषाद और आदित्य चौबे (21 वर्ष), पिता रोशन चौबे, दोनों निवासी ग्राम घघरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने चोरी की एचएफ डीलक्स बाइक क्रमांक CG 13 UC 5424 बरामद कर ली।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चन्द्रा, गोविंद बनर्जी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts