Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • एक साथ बुझ गए तीन जीवन: मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में मातम
छत्तीसगढ़

एक साथ बुझ गए तीन जीवन: मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में मातम

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के सुकली गांव में मां और उसके दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को खाने में जहरीला पदार्थ दिया और बाद में खुद भी उसका सेवन कर लिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28 वर्ष), उसके बेटे चिराग दास मानिकपुरी (10 वर्ष) और दिव्यांश मानिकपुरी (5 वर्ष) के रूप में हुई है। गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक ही परिवार के तीन सदस्य घर में अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खाने में जहर मिलाकर देने की आशंका
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला ने पहले बच्चों के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया और बाद में खुद भी उसका सेवन कर लिया। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सुकली गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts