Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • बिलासपुर में सड़क किनारे मिली रायगढ़ के युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
रायगढ़ आसपास

बिलासपुर में सड़क किनारे मिली रायगढ़ के युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर के लालखदान स्थित संत नगर में सड़क किनारे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़ंकप मच गया है. घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. मृतक की पहचान रायगढ़ के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है. मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है.
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है. शव के पास से पानी बोतल, पर्स और गमछा मिला है. फोरेंसिक टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेजे हैं. शुरूआती तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत का असली राज खोलेगी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. वहीं शव के पास मिले सामाग्रियों को जब्त किया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने और लोगों से घटना के संबंध में पता लगाने की कोशिश की जा रही है. मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts