Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 26 लोगों के खिलाफ की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
छत्तीसगढ़

रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 26 लोगों के खिलाफ की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर देवारपारा में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 26 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इलाके में गांजे की खरीदी-बिक्री और नशे के अवैध कारोबार की लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया। इस कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम शामिल रही।

देवारपारा में पुलिस ने दी दबिश
जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर देवारपारा क्षेत्र में गांजे की खरीदी-बिक्री और नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 15 नवंबर 2026 को विशेष अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में तेलीबांधा थाना पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना स्टाफ के सहयोग से देवारपारा इलाके में दबिश दी। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए कुल 26 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और नशे से जुड़ी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार निगरानी रखकर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की आम लोगों से अपील
रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास नशे के अवैध कारोबार या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts