Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कांग्रेस के आरोपों पर CM साय का पलटवार, कहा- जनजातीय समाज को हमेशा वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल
छत्तीसगढ़

कांग्रेस के आरोपों पर CM साय का पलटवार, कहा- जनजातीय समाज को हमेशा वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल

<strong>रायपुर. </strong>जनजातीय गौरव दिवस को लेकर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है. पीसीसी चीफ बैज ने भाजपा पर ढोंग करने और उन्हें आदिवासियों से कोई मतलब नहीं होने का आरोप लगाया. इस पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार करते हुए कहा कि आजादी के 79 साल में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार केंद्र और राज्यों में रही है. उन्होंने हमेशा जनजातीय समाज को वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया है.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वास्तिवक तौर पर जनजातीय समाज के समुचित विकास के लिए चिंतन किया है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया था. जनजातीय समाज के विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत हुई है, जिसमें प्रदेश के 6 हजार 691 गांव शामिल है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के लिए पीएम जनमन योजना की शुरुआत की है. छत्तीसगढ़ में ऐसी पांच जाति हैं, जिनकी आबादी मात्र 3 लाख 20 हजार है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को उनके बसाहट में जाकर देखें कि जनजातीय समाज के लिए कितना अच्छा कार्य हो रहा है. उनके घर का निर्माण, सौर ऊर्जा से बिजली, घरों में पानी व्यवस्था और राशन कार्ड बनाने का काण हो रहा है.

<strong>किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदेगी सरकार : CM साय</strong>
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महापर्व 15 नवंबर से शुरू हो रहा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सरकार अपने वादे के मुताबिक किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदेगी. उन्होंने कहा कि सरगुजा और बस्तर संभाग में कई किसान अपनी पूरी पैदावार नहीं ले पाते हैं. किसानों को राहत देने के लिए सरकार उनसे जितनी धान पैदावार होगी, उतनी खरीदी करेगी और बाकी अंतर की राशि देगी.

<strong>जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री</strong>
रायगढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं. मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को भगवान बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामानएं दी. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 191वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. यह सौभाग्य की बात है कि इस अवसर पर आयोजित समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. जनजातीय समाज का जन सैलाब उमड़ने वाला है.

<strong>CM साय ने दी छठ पूजा की बधाई</strong>
महापर्व छठ पूजा की मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. मुख्यमंत्री आज जशपुर में तपकरा घाट में छठ पर्व में शामिल होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts