Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • एयर इंडिया की मुंबई जा रही फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर लिखा मैसेज
देश-विदेश

एयर इंडिया की मुंबई जा रही फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर लिखा मैसेज

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने की सूचना सामने आई. विमान के शौचालय के शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला. इसके बाद पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किया. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया.

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का विमान मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था. इसी दौरान विमान के शौचालय में लगे शीशे पर हाईजैक से संबंधित धमकी भरा संदेश दिखाई दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी ATC को दी. इसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई.

आइसोलेशन बे में ले जाकर विमान की तलाशी
धमकी की सूचना मिलने के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया. यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट के विशेष सुरक्षा अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया. विमान के अंदर किसी भी संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी का पता लगाने के लिए चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां सभी जरूरी सावधानियां बरतते हुए मामले की पड़ताल में जुटी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts