Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा से ला रहे थे नशीली गोलियां, बालोद में 6 लाख की टैबलेट के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

ओडिशा से ला रहे थे नशीली गोलियां, बालोद में 6 लाख की टैबलेट के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

रामघाट मंदिर के पास ग्राहक की तलाश में थे आरोपी, पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने 1500 Nitrosun-10 टैबलेट की जब्त

बालोद। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ बालोद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर के पास दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1500 नशीली टैबलेट बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने दवाइयां ओडिशा के भुवनेश्वर से लाना बताया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस के मुताबिक, एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना तथा एसडीओपी विनय साहू के मार्गदर्शन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान 27 अक्टूबर को बालोद थाना में पदस्थ निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा को सूचना मिली कि रामघाट मंदिर के पास कुछ लोग बाइक और स्कूटी में नशीली दवाइयां रखकर ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।

1500 टैबलेट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान नवीन चावला, आशीष निर्मलकर और किशन बहादुर उर्फ नेपाली को पकड़ा गया। तलाशी में उनके कब्जे से Nitrosun-10 (Nitrazepam Tablets IP) की 1500 टैबलेट बरामद हुईं। इनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 0574/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 22(ग) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपियों से बरामद सामग्री और नशीली दवाइयों की सप्लाई से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने की सहयोग की अपील
बालोद पुलिस ने नागरिकों से नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts