Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • BJP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा : जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था अब वहीं स्मृति इरानी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगी ‘मन की बात’
छत्तीसगढ़

BJP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा : जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था अब वहीं स्मृति इरानी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगी ‘मन की बात’

रायपुर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश भाजपा संगठन के प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विचार परिवार के साथ विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। स्मृति ईरानी अभनपुर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठनात्मक बैठकों का दौर चलेगा। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जून में अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए थे। अब इसी स्थान पर भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ‘मन की बात’ सुनेंगी।

स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को सुबह रायपुर पहुंचेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक अभनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक करेंगी। पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों एवं सह प्रभारियों, जिला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा होगी। इसके अलावा पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसी दिन भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी निर्धारित है।

26 अक्टूबर को विधायक, सांसद और मंत्रियों से होगी चर्चा
प्रदेश प्रभारी के प्रवास के दूसरे दिन 26 अक्टूबर को विधायक, सांसद और मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी। इसके बाद निगम-मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में विचार परिवार के साथ बैठक भी शामिल है।

संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन
दो दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का यह दौरा पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रवास के दौरान दोनों नेताओं के ठहरने की व्यवस्था रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts