Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • 8 साल के मासूम को अगवा कर मांगे 15 लाख, पुलिस की घेराबंदी देख पेट्रोल पंप पर छोड़कर भागे आरोपी
छत्तीसगढ़

8 साल के मासूम को अगवा कर मांगे 15 लाख, पुलिस की घेराबंदी देख पेट्रोल पंप पर छोड़कर भागे आरोपी

आरंग. रायपुर जिले में मेडिकल दुकान के पास से 8 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया. किडनैपर्स ने परिवार को कॉल पर बच्चे को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये की डिमांड रखी. मामले में त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. किडनैपिंग में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.

मेडिकल दुकान के बाहर से हुई किडनैपिंग
घटना 16 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे के आसपास की है. आरंग में इंदिरा चौक स्थित मेडप्लस मेडिकल स्टोर के पास से किडनैपिंग हुई थी. काफी देर तक जब बच्चे का पता नहीं तो शाम चार बजे परिजनों ने थाना पहुंचकर शिकायत दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया.

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह मेडप्लस मेडिकल स्टोर में काम करता है और उसकी पत्नी नर्स के रूप में कार्यरत है. 16 अक्टबूर को वह अपने 8 साल के बेटे को मेडिकल दुकान पर छोड़ दिया था. सुबह 9 बजे के आसपास बच्चा साइकिल चलाने और खेलने की बाच बोलकर दुकान से बाहर निकल गया था. इसके बाद वह काफी देर तक वापस नहीं आया. तब परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया. कुछ सुराग नहीं मिलने पर थाने में शाम करीब 4 बजे सूचना दी गई.

किडनैपर्स ने 15 लाख की मांगी फिरौती
वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के बाद पूरे इलाके में नाकेबंदी करा दी, ताकि आरोपी भाग न पाएं. जब पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी. इसी बीच प्रार्थी के मोबाइल पर अज्ञात आरोपियों का फोन आया. उन्होंने बच्चे को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी. कॉल को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने तत्काल रेंज साइबर सेल से टेक्निकल सर्विलांस प्राप्त किया. पुलिस ने संभावित सभी रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया.

पुलिस की चौतरफा और सख्त घेराबंदी से घबराए आरोपी खुद को घिरता देख अपहृत बालक को ग्राम समोदा स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया.

बलौदाबाजार से पकड़ाए किडनैपर्स
रेंज साइबर सेल से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दतरेंगी में दबिश दी. पुलिस टीम ने आरोपियों के घर के पास घेराबंदी कर दो मुख्य आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में ले लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपहरण और फिरौती मांगने की बात स्वीकार कर ली.

गिरफ्तार आरोपी

हेमंत उर्फ छोटू निषाद (पिता: बुधुराम निषाद, उम्र: 25 वर्ष, निवासी: दतरेंगी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार)

मिथलेश ध्रुव उर्फ भुरू (पिता: भक्तु ध्रुव, उम्र: 20 वर्ष, निवासी: दतरेंगी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार)

1 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)

आरोपियों का नहीं है क्रिमिनल रिकॉर्ड
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस द्वारा आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें फिलहाल उनका कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts