Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयर स्ट्राइक, 5 की मौत, 6 घायल, महिलाओं-बच्चों पर गिरे बम
देश-विदेश

पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयर स्ट्राइक, 5 की मौत, 6 घायल, महिलाओं-बच्चों पर गिरे बम

फगानिस्तान में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. अफगान अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने हेलमंद प्रांत के गरमसिर जिले में दो घरों को निशाना बनाया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हैं. मारे गए और घायल लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बताए जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हेलमंद प्रांत के सूचना एवं संस्कृति प्रमुख मौलवी शेर मोहम्मद वहदत ने बताया कि एयर स्ट्राइक गरमसिर जिले के दो घरों पर की गई. उन्होंने कहा कि शुरुआती आंकड़ों में 4 लोगों की मौत और 6 लोगों के घायल होने की जानकारी है.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में बढ़ा तनाव
यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है. पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान की जमीन से उसके खिलाफ ड्रोन और आतंकी हमले किए जा रहे हैं. तालिबान सरकार इन आरोपों को खारिज करती रही है. हाल के दिनों में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार, पक्तिया और खोस्त समेत कई इलाकों में हवाई हमले किए हैं. पाकिस्तान ने इन हमलों को ड्रोन हमलों और आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई बताया है. जबकि अफगान तालिबान का कहना है कि हमलों में उसके आम नागरिक मारे गए.

पाकिस्तान-अफगानिस्ता में क्या है विवाद?
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव की असल वजह सीमा पार आतंकवाद हैं. पाकिस्तान का आरोप है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP से जुड़े आतंकियों को अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाने दिए जा रहे हैं. अफगानिस्तान इन आरोपों से इनकार करता है. वहीं हाल ही में तालिबान ने भी आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की ओर से तालिबान विरोधी आतंकियों को बॉर्डर क्रॉस कराने की कोशिश की गई. लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया. अब लगातार हवाई हमलों और जवाबी कार्रवाई के दावों ने दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts