Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जमीन में दबा मिला AK-47 समेत 4 हथियार और 76 जिंदा कारतूस
छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जमीन में दबा मिला AK-47 समेत 4 हथियार और 76 जिंदा कारतूस

बीजापुर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है। डंप से AK-47 समेत 3 रायफल, 9 एमएम पिस्टल, 2 AK-47 मैगजीन और कुल 76 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पित नक्सलियों से लगातार पूछताछ के दौरान मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बरामद हथियारों को भैरमगढ़ थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजान दिया गया. सूचना पर भैरमगढ़ थाना से पुलिस बल और डीआरजी को उतला गांव के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया. सर्चिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई, तब जवानों को जमीन के नीचे छिपा नक्सली डंप मिला. सुरक्षित तरीके से जवानों ने जमीन के अंदर गाड़कर रखे गए नक्सली डंप को सुरक्षित रूप से बरामद किया.

नक्सल डंप से मिले हथियार और जिंदा कारतूस
01 नग AK-47 रायफल
01 नग .315 बोर रायफल
01 नग सिंगल शॉट रायफल
01 नग 9 एमएम पिस्टल
02 नग AK-47 मैगजीन
45 नग AK-47 जिंदा राउंड
25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड
06 नग .315 बोर रायफल के जिंदा राउंड
बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री को थाना भैरमगढ़ लाकर विधि अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, आत्मसमर्पित नक्सलियों पर सतत निगरानी रखते हुए उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं. आत्मसमर्पित नक्सलियों से लगातार नक्सली संगठन की गतिविधियों और पूर्व में संगठन से जुड़ी घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है. इसी से मिली सूचना के आधार पर भैरमगढ़ में नक्सली डंप बरामद करने में सफलता मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts