Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

‘हम साथ-साथ हैं’ की यादें हुईं ताजा, सलमान खान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं Actress

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो के आने वाले एपिसोड का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आ रही हैं। सोनाली को सलमान के साथ देखकर फैंस को 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की याद आ गई। प्रोमो में दोनों की खास बॉन्डिंग और फिल्म से जुड़ा एक मजेदार मोमेंट भी देखने को मिलता है।

‘बिग बॉस 20’ के स्टेज पर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
नए प्रोमो में सोनाली बेंद्रे सलमान खान के साथ दिखाई देती हैं। सोनाली और सलमान को एक साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों ने फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ में प्रीति और प्रेम का किरदार निभाया था। ऐसे में उनकी यह मुलाकात दर्शकों के लिए किसी रीयूनियन से कम नहीं लग रही है। सोनाली बेंद्रे के साथ कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी शो में पहुंचे हैं। दोनों अपने रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के प्रमोशन के लिए सलमान के शो पर आए हैं।

मुनव्वर ने दिलाई ‘हम साथ-साथ हैं’ की याद
प्रोमो में मुनव्वर फारूकी कहते नजर आते हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे वह ‘हम साथ-साथ हैं’ के किसी सीन में आ गए हों। वह सलमान और सोनाली को देखकर ‘प्रेम’ और ‘प्रीति’ का जिक्र करते हैं। इसके बाद सोनाली बेंद्रे के हाथ में हलवे की प्लेट नजर आती है। वह सलमान के लिए हलवा लेकर आती हैं और कहती हैं कि जब बात ‘हम साथ-साथ हैं’ की हो रही है, तो हलवा तो आना ही चाहिए।

सलमान-सोनाली की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल
सलमान खान और सोनाली बेंद्रे की इस मुलाकात ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म के पुराने पलों को याद कर रहे हैं। अब दर्शकों को इंतजार है कि शो के इस एपिसोड में दोनों के बीच और कौन-कौन से मजेदार पल देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts