Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • पार्षद पर जैक रॉड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में भेजा गया रिमांड पर
रायगढ़ आसपास

पार्षद पर जैक रॉड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में भेजा गया रिमांड पर

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान पर लोहे के जैक रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कमल सारथी (26) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड भी बरामद कर जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर की रात करीब 9:45 बजे पार्षद विजय चौहान बाइक से जा रहे थे। पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट होते देख वे विवाद शांत कराने पहुंचे। इस दौरान कमल सारथी कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। पार्षद ने उसे झगड़ा करने से मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के जैक रॉड से पार्षद के सिर पर वार कर दिया।

घटना के बाद पार्षद के पिता ने जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी और मुखबिरों को सक्रिय किया।

इसी दौरान आरोपी के घर लौटने की सूचना मिलने पर जूटमिल पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके जीजा के साथ विवाद के दौरान पार्षद ने बीच-बचाव करते हुए उसे झगड़ा करने से रोका था, जिससे नाराज होकर उसने हमला किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जैक रॉड बरामद कर लिया।

कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एएसपी अनिल सोनी और सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी राहुल उईके के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह समेत जूटमिल पुलिस टीम की आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि सहित किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट, धमकी या हिंसक व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts