Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • धरमजयगढ़ में दो सड़क हादसे: वरिष्ठ पत्रकार शेख आलम की इलाज के दौरान मौत, पिकअप पर गिरा ट्रांसफार्मर
रायगढ़ आसपास

धरमजयगढ़ में दो सड़क हादसे: वरिष्ठ पत्रकार शेख आलम की इलाज के दौरान मौत, पिकअप पर गिरा ट्रांसफार्मर

रायगढ़। क्षेत्र में अलग-अलग समय पर हुए दो सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। सिसरिंगा-तेजपुर के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वरिष्ठ पत्रकार शेख आलम की रायगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, धरमजयगढ़ कॉलोनी में सवारियों से भरी पिकअप बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर टूटकर पिकअप के ऊपर जा गिरा, जिससे वाहन में सवार कई लोगों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार शेख आलम का निधन
धरमजयगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार शेख आलम, उम्र करीब 40 वर्ष, का सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद निधन हो गया। शेख आलम लंबे समय से धरमजयगढ़ में पत्रकारिता कर रहे थे। वे पूर्व में कई प्रमुख मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे और हाल के समय में एक निजी न्यूज चैनल में बतौर संवाददाता कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार 15 सितंबर की शाम करीब 6 बजे धरमजयगढ़ से लगभग 30 किलोमीटर दूर सिसरिंगा-तेजपुर के पास शेख आलम घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया। रायगढ़ में उपचार के दौरान रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी और हालत नाजुक बनी हुई थी।

हालांकि हादसा किस तरह हुआ और उन्हें गंभीर चोटें कैसे आईं, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। शेख आलम के निधन की खबर से धरमजयगढ़ के पत्रकारिता जगत और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।

पिकअप से टकराया बिजली का खंभा, ऊपर गिरा ट्रांसफार्मर
इधर, धरमजयगढ़ कॉलोनी में बीती रात करीब 2 बजे एक अन्य हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर टूटकर सीधे पिकअप के ऊपर जा गिरा।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पिकअप में करीब 15 से 20 लोग सवार थे। ट्रांसफार्मर के वाहन पर गिरने से सवारियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। वहीं, बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई। दोनों घटनाओं ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। हालांकि दोनों हादसों की परिस्थितियां अलग-अलग हैं और शेख आलम के हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts