Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया 41वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ
रायगढ़ आसपास

राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया 41वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ

रायगढ़, 14 सितम्बर 2026/ कला, संस्कृति और संगीत की समृद्ध परंपरा के लिए देश-दुनिया में पहचान रखने वाले रायगढ़ के 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का आज भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
समारोह के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’, छत्तीसगढ़ राज्यगीत और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की प्रस्तुति हुई। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह स्थल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा, वहीं छत्तीसगढ़ राज्यगीत ने प्रदेश की सांस्कृतिक अस्मिता और गौरव को अभिव्यक्त किया।

रामलीला मैदान में 14 से 23 सितम्बर तक आयोजित होने वाले चक्रधर समारोह में देशभर के ख्यातिलब्ध कलाकार संगीत, नृत्य और कला की विविध विधाओं की प्रस्तुतियां देंगे। बता दे कि समारोह रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला साधना और महाराजा चक्रधर सिंह की कला परंपरा को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री विकास केडिया, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के. सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, कला-संस्कृति से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts