Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • कानपुर में गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत
देश-विदेश

कानपुर में गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को गंगा बैराज के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक क्रैश होकर जमीन पर जा गिरा। हादसे में विमान में सवार पायलट और को-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। रेस्क्यू टीमों ने दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त विमान गर्ग एविएशन का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था।

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गर्ग एविएशन का था. गुरुवार को गंगा बैराज के पास यह विमान हादसे का शिकार हो गया. कानपुर के नत्था खेड़ा इलाके में गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश होने की सूचना इलाके के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी. हादसे की सूचना पाकर कानपुर के चीफ फायर अफसर भी मौके पर पहुंच गए.

नत्था खेड़ा गंगा बैराज कानपुर के पास ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना पर सीएफओ महोदय की उपस्थिति में अग्निशमन तथा आपात सेवा कानपुर नगर की रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है।

फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ही इमरजेंसी सर्विस कानपुर नगर की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. क्रैश एयरक्राफ्ट के मलबे से दो लोगों को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया. दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts