Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर, 7 अगस्त 2026

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विभाग की स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध हथकरघा परंपरा, बुनकरों और शिल्पकारों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की हथकरघा कला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय हुनर की पहचान है। बुनकरों के कौशल को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और आर्थिक अवसरों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि और स्वावलंबन सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा एवं ग्रामोद्योग उत्पादों ने प्रदेश की कला, संस्कृति और शिल्प कौशल की विविधता को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में स्थानीय बुनकरों एवं शिल्पकारों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तथा स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts