रायगढ़। राज्य शासन ने रायगढ़ जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्ति करते हुए सूची जारी कर दी है। आदेश के तहत रायगढ़ नगर निगम, खरसिया नगर पालिका तथा जिले की विभिन्न नगर पंचायतों में एल्डरमैन नामांकित किए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार रायगढ़ नगर निगम में श्री ज्ञानेश्वर गौतम, श्री मनोज शर्मा, श्री मनीष गांधी, श्री प्रदीप श्रंगी, श्री सुनील थवाईत, श्री संजय जगवानी, श्री शशिकांत शर्मा एवं श्री पप्पु कुमार को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार खरसिया नगर पालिका में श्रीमती सरिता सहिस, श्री शशिभूषण राठौर, श्री रतन अग्रवाल, श्री संजय अग्रवाल एवं श्री राकेश धृतलहरे को एल्डरमैन बनाया गया है।
धर्मजयगढ़ नगर पंचायत में श्री अनिल पाण्डेय, श्री नीरज अग्रवाल एवं श्री संतोष कुमार सारथी, घरघोड़ा नगर पंचायत में श्री विजय सिन्हा, श्री डोलेप्रसाद पटेल एवं श्रीमती कुंतिला उरांव, लैलूंगा नगर पंचायत में श्री रमेश पटनायक, श्री दिनेश यादव एवं श्री नरेश नायक को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।
वहीं किरोड़ीमल नगर पंचायत में श्री वाल्मिकी चौहान, श्री राजकिशोर सिंह ठाकुर एवं श्री अजय कुमार अग्रवाल तथा पुसौर नगर पंचायत में श्री त्रिनाथ गुप्ता, श्री अभिमन्यु साहू एवं श्री विकास कुमार होता को एल्डरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन के आदेश के साथ ही संबंधित नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नियुक्त एल्डरमैन स्थानीय निकायों की बैठकों में भाग लेकर विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी भूमिका निभाएंगे।













