Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • चांपा रेलवे स्टेशन के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़

चांपा रेलवे स्टेशन के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

जांजगीर-चांपा. जिले के चांपा रेलवे स्टेशन के पास स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद सड़क पर गिरे एक युवक को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, चांपा ओवरब्रिज पर दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर के बाद दोनों बाइक चालक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने सड़क पर पड़े एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मृत युवक की पहचान कोसमंदा निवासी विशाल सूर्यवंशी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे घायल बाइक चालक ओड़ेकेरा निवासी रोशन चंद्रा को गंभीर हालत में पहले चांपा के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts