Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार का डबल धमाल, एक्टर के अलावा निभाई ये बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर सुपरस्टार अक्षय कुमार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे है। जैसे-जैसे इस मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे अक्की की तरफ से मूवी को लेकर नए-नए सरप्राइज भी मिल रहे हैं। अब खबर आ रही है वेलकम टू द जंगल का एक नया गाना अक्षय कुमार ने अपनी आवाज में गाया है। आइए जानते हैं कि फिल्म का वह कौन सा सॉन्ग जिसे अक्की ने अपनी आवाज में गाया है।

अक्षय ने गाया वेलकम टू द जंगल का ये गाना
इन दिनों अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल के प्रमोशन में लगे हुए हैं और इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के लीड एक्टर होने के अलावा अब उन्होंने एक गायक के तौर पर इसका गाना तेरा पैसा मेरा पैसा गाया है। इस गाने को हाल ही में मुंबई में आयोजित एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया गया।

इस मौके पर निर्देशक अहमद खान के साथ अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, फरीदा जलाल, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, किकू शारदा, निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला, राकेश डांग और फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

गाने की रिलीज के बाद इसका कराओके वर्जन मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, बंगाली और तमिल में भी पेश किया गया, जिस पर मौजूद दर्शकों ने जमकर मस्ती की।

‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ एक शानदार पार्टी सॉन्ग है, जिसमें फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट साथ नज़र आती है। रंग-बिरंगे विजुअल्स, हल्की-फुल्की नोकझोंक और मस्ती से भरा माहौल इस गाने को ‘वेलकम’ फ्रेंचाइज़ी की पहचान जैसा बनाता है। जिन्होंने यह गाना देखा है, उनका कहना है कि इसमें वही शरारती और मजेदार अंदाज है, जिसने पहले ‘पैसा पैसा’ जैसे गानों को लोगों का पसंदीदा बनाया था।

कब रिलीज होगी फिल्म
‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts