Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

‘धुरंधर 2’ निकली सबसे आगे, डकैत को इन फिल्मों ने भी पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इन दिनों थिएटर में एक बॉलीवुड फिल्म और कई सारी साउथ फिल्मों का दबदबा बना हुआ है. शनवार को फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया. ‘धुरंधर 2’ इस शनिवार को भी बाजी मार गई. वहीं साउथ की भी कई फिल्मों ने झंडे गाड़ दिए. आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में.

‘डकैत’
फिल्म ने पहले शनिवार को 7 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं. पहले दिन 6.55 करोड़ कमाए. फिल्म का टोटल कलेक्शन 13.55 करोड़ का कलेक्शन किया. इसमें मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष लीड रोल में हैं. फिल्म में अनुराग कश्यप भी अहम रोल में हैं.

‘धुरंधर 2’
फिल्म ने चौथे शनिवार को 13.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को 8,244 शोज मिले और 24.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 1,068.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे स्टार्स हैं.

‘लव इंश्योरेंस कंपनी’
फिल्म ने शनिवार को 7.70 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म को 35.4 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. लव इंश्योरेंस कंपनी ने पहले दिन 7.05 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने टोटल 14.75 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को विग्नेश शिवन ने डायरेक्ट कियाहै. इस फिल्म में प्रदीप रंगनाथन, कीर्ति शेट्टी और एस जे सूर्या जैसे स्टार्स हैं.

‘Vaazha 2’
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. फिल्म ने दूसरे शनिवार को 7.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को 67 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को 1672 शोज पर रिलीज किया गया. फिल्म ने अभी तक टोटल 68.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म में हाशिर, एलन बिन सिराज, अजिन जॉय, और विनायक जैसे स्टार्स नजर आए हैं.

‘Aadu 3’
आड़ू 3 ने चौथे शनिवार 8 लाख की नेट कमाई की. फिल्म को 23 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं 7 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म ने टोटल 50.82 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म में जयसूर्या, विजय बाबू, सनी वेन जैसे स्टार्स दिखे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts