Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का असर, यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक तूफानी बारिश; ओलावृष्टि बढ़ा सकती है मुसीबत
देश-विदेश

दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का असर, यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक तूफानी बारिश; ओलावृष्टि बढ़ा सकती है मुसीबत

उत्तर से लेकर पश्चिमी और पूर्वी भारत तक मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अप्रैल से देश के बड़े हिस्से में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। दिल्ली, यूपी, बिहार के अलावा कम से कम 10 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने कहा है कि 7 अप्रैल से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खास तर पर किसानों को जल्द से जल्द अपनी फसलें ठिकाने लगा लेनी चाहिए।

दो पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव
मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की भई संभावना है। वहीं 4 अप्रैल पश्चिम बंगाल में उमस बढ़ने की संभावना है। 7 अप्रैल से पश्चिम बंगाल में भी बारिश हो सकती है। इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पहले पश्चिमी विक्षोभ 4 अप्रैल को असर दिखा रहा है और दूसरा 7 अप्रैल को प्रभावी होगा। इसकी वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बारिश
मौम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 4 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 4 और 5 अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। फिलहाल पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि बारिश की वजह से ऊंचाई वाले इलाकों में परेशानी बढ़ सकती है।

पंजाब और हरियाणा में भी गर सकते हैं ओले
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 4 अप्रैल को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा इन जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। दो दिन की शांति के बाद 7 अप्रैल से मौसम फिर करवट ले सकता है। 7 और 8 अप्रैल को दिल्ली , हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है।

यूपी में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश में रात से ही मौसम बदल गया है। हवाओं की रफ्तार बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आंधी और ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना ज्यादा है। पूर्वी यूपी में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का मौसम
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 से 7 अप्रैल तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गाय है। इसके अलावा कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ के इलाकों में पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 4 और 5 अप्रैल को बारिश हो सकती है।

बिहार और झारखंड में भी 4 से 7 अप्रैल के बीच मौसम के करवट लेने और बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पूर्वोत्तर की बात करें तो अरुणाचल, असम और मेघालय में 5,6 और 7 तारीख को बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी 4 और पांच अप्रैल को बारिश हो सकती है। बात करें दक्षिण की तो केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में 4 से 7 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। पुदुच्चेरी और कराईकल में 6 अप्रैल तक बिजली गिरने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts