Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • फरार क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार, बैंक कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा
रायगढ़ आसपास

फरार क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार, बैंक कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा

11 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल शाम थाना चक्रधरनगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा प्रकरण में फरार चल रहे सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल को हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा से संबंधित अपराध दर्ज था और पुलिस को उसकी करीब एक महीने से तलाश थी।

विदित हो कि बीते 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर थाना चक्रधरनगर एवं साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम द्वारा बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में छापेमारी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दो सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से क्रिकेट वर्ल्ड कप के इंग्लैण्ड और इटली के मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां विकास अग्रवाल और उसके साथी विनय अग्रवाल फैक्ट्री के एक कमरे में बैठकर तीन मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए।

पूछताछ में आरोपी विकास अग्रवाल ने अपने साथी विनय अग्रवाल तथा खरसिया निवासी गगन अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा खाईवाल का काम करना स्वीकार किया। आरोपी विकास अग्रवाल के कब्जे से वन प्लस मोबाइल और एप्पल आईफोन जब्त किए गए, जिनका उपयोग सट्टा संचालक गगन अग्रवाल तथा सट्टा खेलने वालों से संपर्क करने में किया जा रहा था। इसके अलावा उसके पास से सट्टा से प्राप्त ₹2000 नगद भी बरामद किया गया। वहीं आरोपी विनय अग्रवाल के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसमें ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट लॉगइन मिला। आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई थी। आरोपियों से पूछताछ में आरोपी गगन अग्रवाल और सट्टा पट्टी के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली है ।

घटना के बाद से सट्टा संचालक गगन अग्रवाल फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान कल शाम चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी गगन को उसके ससुराल आने की सूचना पर हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी और नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा और उप निरीक्षक गेंद लाल साहू और हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts