Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में लगेगा नया एस्ट्रोटर्फ, 6 करोड़ से अधिक की राशि की मंजूरी
छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में लगेगा नया एस्ट्रोटर्फ, 6 करोड़ से अधिक की राशि की मंजूरी


रायपुर, 12 दिसम्बर 2025.
राजनांदगांव के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में नया एस्ट्रोटर्फ लगाया जाएगा। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट तथा भवन एवं सड़क निर्माण के कार्यों के लिए आज छह करोड़ चार लाख 72 हजार रुपए की मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव हाल ही में 7 दिसम्बर को इस स्टेडियम में अस्मिता हॉकी लीग के समापन समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने उस दौरान खिलाड़ियों और कोच से हॉकी स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर चर्चा की थी। श्री साव ने कार्यक्रम में ही स्टेडियम में नया एस्ट्रोटर्फ सहित अन्य विकास कार्यों की घोषणा की थी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट तथा भवन एवं सड़क निर्माण के कार्यों के लिए छह करोड़ चार लाख 72 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। श्री साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा मंत्रालय से आज इसकी प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts