Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • मैं बिकाऊ नहीं हूं; आर्यन खान की वेब सीरीज की तारीफ कर ट्रोल हो रहे शशि थरूर का जवाब
देश-विदेश

मैं बिकाऊ नहीं हूं; आर्यन खान की वेब सीरीज की तारीफ कर ट्रोल हो रहे शशि थरूर का जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की तारीफ कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। रविवार को पूरे दिन उनकी पोस्ट पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। अब थरूर ने एक पोस्ट पर कमेंट करके अपना पक्ष रखा है। एक यूजर ने थरूर की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि थरूर ने नया बिजनेस शुरू कर दिया है। थरूर ने इसका जवाब देते हुए लिखा कि मैं बिकाऊ नहीं हूं।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की निर्देशक के रूप में पहली सीरीज की तारीफ करने वाले थरूर के पोस्ट को अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है। उनकी इस पोस्ट को एक यूजर ने रिपोस्ट करते हुए लिखा कि थरूर ने पैड रिव्यूज के रूप में नया साइड बिजनेस शुरू कर दिया है। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद ने लिखा, “मैं बिकाऊ नहीं हू्ं, मेरे दोस्त। मेरे किसी भी ऑपिनियन के लिए किसी भी तरह की कीमत नहीं ली जाती है। न ही कैश में और न ही किसी और तरीके से।”

क्या लिखा था थरूर ने
केरल से कांग्रेस सांसद थरूर ने आर्यन खान की इस वेब सीरीज की तारीफ करते हुए इसे बिल्कुल ओटीटी गोल्ड करार दिया। उन्होंने कहा कि इसे देखने के बाद लंबे समय के बाद उन्हें एक सुखद अनुभव हुआ। इसे पसंद करने में थोड़ा सा समय लगता है लेकिन एक बार आप इसके आदी हो गए तो आप इसमें पूरी तरह से डूब जाते हैं। धारदार लेखन, निडर निर्देशन और व्यंग्य की बेबाकी बॉलीवुड के लिए जरूरी थी। यह प्रतिभाशाली सो अक्सर हंसाता है, कभी भावुक करता है और हमेशा ग्लैमर से पर उठकर बेबाक नजर आता है।

आर्यन खान को बधाई देते हुए थरूर ने शाहरुख खान को भी एक पिता होने के नाते बधाई दी। उन्होंने लिखा कि आपको इस पर गर्व होना चाहिए।

साभार लाइव हिन्दुस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts