Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
क्राइम

ओम ज्वेलर्स से लाखों की लूट

दो बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

एसपी ने गठित की टीम, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क रायगढ़। शहर के चक्रधर नगर इलाके में ओम ज्वेलर्स के स्टाफ से बाइक सवार दो युवकों ने 30 लाख रुपए से अधिक के गहने लूट लिए। घटना उस वक्त हुई जब दुकान की दो महिला कर्मचारी दुकान बंद कर गहनों को पास में स्थित व्यवसाई के घर लेकर जा रही थीं। थे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो नकाबपोश युवक घात लगाकर बैठे हुए थे। रात तकरीबन 10:00 बजे जैसे ही दुकान का शटर गिरा और कर्मचारी गहनों को लेकर बाहर निकले युवकों ने बैग लूटा और फरार हो गए। हालांकि पास के ही एक अन्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लूट के गहनों की कीमत तकरीबन 30 लाख रुपए से भी अधिक की है। मामले में पुलिस ने जिले के सभी थानों को अलर्ट किया है। पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts