Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • खेल जगत
  • 5 करोड़ लेकर दर्शन करने के आरोपों पर विराट कोहली की सफाई, कहा- प्रेमानंद महाराज पर पूरी श्रद्धा है
खेल जगत

5 करोड़ लेकर दर्शन करने के आरोपों पर विराट कोहली की सफाई, कहा- प्रेमानंद महाराज पर पूरी श्रद्धा है

वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अपने शिष्य की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद प्रेमानंद महाराज और उनके आश्रम पर कई संगीन आरोप लगाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में ये भी कहा गया कि विराट कोहली को पांच करोड़ रुपये देकर पहली बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए लाया गया था. अब इन आरोपों पर पूर्व भारतीय कप्तान ने कड़ा एतराज जताया है.

5 करोड़ देकर विराट दर्शन करने आए: दिनेश फलाहारी
दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने आरोप लगाया था कि विराट कोहली और उनकी पत्नी को प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे. विराट कोहली की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इन आरोपों को पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों के विपरीत बताया गया है. विराट कोहली की ओर से पांच करोड़ लेकर दर्शन करने के आरोपों पर आधिकारिक बयान सामने आया है. विराट कोहली के प्रवक्ता ने साफ किया कि प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात पूरी तरह आस्था-श्रद्धा और सम्मान का विषय है. जारी बयान में कहा गया:

फालाहारी महाराज दिनेश शर्मा के विराट कोहली पर लगाए आरोप पूरी तरह झूठे-आधारहीन और गलत हैं. विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से पूरी तरह से अपनी गहरी आस्था और महाराज जी के प्रति सम्मान के कारण मिलते हैं. हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि ऐसी खबरों या आरोपों को फैलाने से पहले जानकारी की पुष्टि कर लें. खासकर तब जब सार्वजनिक हस्तियों से जुड़े बयान बिना तथ्यों की पुष्टि के दिए जाते हैं. विराट कोहली और उनके पूरे परिवार की प्रेमानंद महाराज पर गहरी आस्था है.

प्रेमानंद महाराज से लेकर विराट की जिंदगी में कितना फर्क?
आपको पता होगा कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों बच्चों वामिका-अकाय के साथ कई बार केली कुंज आश्रम में मुलाकात कर चुके हैं. विराट के अलावा भी कई सेलिब्रिटी भी महाराज के पास दर्शन करने जाते रहे हैं. प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद विराट की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं. वह अब अपने प्रोफेशनल करियर में पहले से ज्यादा सफल और फोकस हो चुके हैं. मैदान के बाहर भी उनके व्यव्हार में फर्क देखा जा सकता है. खाली समय में भी हाथों में काउंटर लेकर ‘राधा-राधा’ जपनाम करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts