Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • जन्मदिन की पार्टी के दौरान ढही 4 मंजिला इमारत, चली गई 3 लोगों की जान
देश-विदेश

जन्मदिन की पार्टी के दौरान ढही 4 मंजिला इमारत, चली गई 3 लोगों की जान

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का माहौल है लेकिन मुंबई से सटे विरार में एक दुखद घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया है। यहां आधी रात को एक 4 मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक इस हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है।

जन्मदिन की पार्टी बनी हादसे का शिकार
यह दर्दनाक हादसा विरार ईस्ट में स्थित रमाबाई अपार्टमेंट में हुआ। जानकारी के अनुसार जिस समय इमारत का एक हिस्सा ढहा उस वक्त चौथी मंजिल पर एक बच्ची का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस पार्टी में कई लोग एकत्रित थे जिसकी वजह से मरने और घायल होने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। मलबे में लगभग 15-20 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है जिन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपार्टमेंट में दो ब्लॉक थे जिनमें से एक ब्लॉक पूरी तरह से ढह गया है। फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और बचावकर्मी जल्द से जल्द फंसे हुए लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts