चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 श्रावण पूर्णिमा को लगने जा रहा है। यह जानकारी प्रख्यात ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने आज जैतो में दी।
जैतो : चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 श्रावण पूर्णिमा को लगने जा रहा है। यह जानकारी प्रख्यात ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने आज जैतो में दी।
उन्होंने कहा कि यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 08:04 बजे से दोपहर 11:22 बजे तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 18 मिनट रहेगी। यह चंद्र ग्रहण भारत में कहीं पर भी दिखाई नहीं देगा।भारत में दृश्यमान नही होने के कारण इसका शुभ व अशुभ प्रभाव नही होगा और इसका सूतक काल मान्य भी नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि जिस देश में कोई भी ग्रहण दिखाई नही देता है तो उस देश में ग्रहण का कोई प्रभाव नही होता है। पंडित शिव कुमार शर्मा ने कहा कि यह चंद्र ग्रहण दक्षिण – पश्चिमी एशिया पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान,साऊदी अरब,अमरीका आदि देशों के क्षेत्रों में दिखाई देगा।















