Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • 25 करोड़ की रंगदारी मामला: फरार आरोपी शोएब ढेबर पर 10 हजार का इनाम घोषित, रायपुर पुलिस कमिश्नर ने की घोषणा
छत्तीसगढ़

25 करोड़ की रंगदारी मामला: फरार आरोपी शोएब ढेबर पर 10 हजार का इनाम घोषित, रायपुर पुलिस कमिश्नर ने की घोषणा

रायपुर। कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस बीच रायपुर पुलिस कमिश्नर ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इससे पहले सेंट्रल डीसीपी ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस तरह इनाम की राशि 15 हजार रुपये हो गई है।

रायपुर पुलिस कमिश्नर ने की घोषणा
बता दें कि शोएब ढेबर के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज है, जिसके बाद से वह फरार है। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। इस बीच रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उसपर इनाम की घोषणा की है।

पहले भी घोषित हो चुका है इनाम
रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मुताबिक, आरोपी की सूचना देने वाले को 10 हजार का नगद इनाम मिलेगा। पहले भी सेंट्रल डीसीपी ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस तरह इनाम की राशि 15 हजार रुपये हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। आरोपी ने कथित तौर पर खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और प्रार्थी, उसके बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए रविवार को शोएब ढेबर को पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित पांच आईफोन, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है, जब्त किए थे। उसके बाद आरोपी को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे स्वतंत्र करने की अनुमति दी थी।

बाद में पुलिस ने मामले के आधार पर नियमित अदालत में 28 सितंबर को दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद से पुलिस शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी के दोबारा अपराध करने की आशंका को देखते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को इनाम घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts