Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
रायगढ़ आसपास

6 दिनों में 217 फरार वारंटी गिरफ्तार

56 स्थायी वारंट और 161 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा
जूटमिल थाना ने सर्वाधिक 31 वारंट तामील कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
छाल थाना ने 25 वारंटों की तामिली कर दूसरे स्थान पर बनाई जगह

“फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, कानून से बचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा”— एसएसपी शशि मोहन सिंह

21 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक माह चलाए जाने वाले विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 जून से 20 जून तक चलाए गए अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से कुल 217 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें 56 स्थायी वारंट एवं 161 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई है।

🔸 जूटमिल थाना रहा अव्वल, छाल दूसरे स्थान पर

अभियान के दौरान थाना जूटमिल की टीम ने सर्वाधिक 31 वारंटों की तामिली करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूटमिल पुलिस द्वारा 18 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंटों का निष्पादन किया गया। इसी प्रकार थाना छाल की टीम ने कुल 25 वारंटों की तामिली कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें 18 गिरफ्तारी वारंट एवं 7 स्थायी वारंट शामिल हैं।

🔸 अन्य थाना क्षेत्रों में भी प्रभावी कार्रवाई

अभियान के दौरान थाना धरमजयगढ़ द्वारा 15 गिरफ्तारी वारंट, थाना लैलूंगा एवं थाना खरसिया द्वारा 14-14, थाना कोतवाली एवं भूपदेवपुर द्वारा 11-11, थाना चक्रधरनगर एवं कोतरारोड़ द्वारा 10-10, चौकी खरसिया द्वारा 9, थाना पूंजीपथरा एवं तमनार द्वारा 8-8, थाना कापू द्वारा 6, थाना घरघोड़ा द्वारा 5 तथा थाना पुसौर द्वारा 4 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई।

वहीं स्थायी वारंटों के निष्पादन में थाना चक्रधरनगर द्वारा 7, थाना कोतवाली द्वारा 6, थाना घरघोड़ा, कापू एवं तमनार द्वारा 3-3 तथा थाना धरमजयगढ़, भूपदेवपुर एवं पुसौर द्वारा 2-2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश—

“फरार आरोपियों और न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के माध्यम से लगातार ऐसे व्यक्तियों की धरपकड़ की जा रही है जो कानून से बचने का प्रयास कर रहे हैं। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और फरार आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts